हल्दी वाला दूध इम्युनिटी बूस्टर
पीने से सर्दी जुकाम और कफ ठीक हो जाता है ये हमारे फेफडों के लिए भी फायदेमंद होता है और साथ ही शरीर की इम्युनिटी को बढ़ा कर हमें कई रोगो से बचाता है।
दूध में
प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन से युक्त होता है इस में विटामिन ए,विटामिन बी 12,विटामिन डी, विटामिन के, के अलावा मैग्नीशियम,पोटेशियम,बायोटिन,आयोडीन आदि पाये जाते है।
हल्दी
हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते है ओर ये दूध के साथ मिलकर हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है हल्दी रक्त को पतला कर बल्ड सर्कुलेशन को ठीक रखता है जिस कारण हमें ह्रदय संबंधित रोग नही होते है
हल्दी दूध बनाने की सामग्री
अदरक एक टुकड़ा 2 इंच का
तुलसी पत्ते 6 से 7
हल्दी पाउडर आधी चम्मच छोटी (टेबलस्पून)
2 कप दूध गाय या भैंस दोनों मे से किसी का भी ले सकते है
हल्दी दूध बनाने की विध
सबसे पहले एक पतीले में 2 कप दूध ले फिर दूध को गैस पर मीडिया आंच पर गर्म होने दे
तब तक अदरक,तुलसी पत्ते, को खलबत्ते में अच्छे से कूट ले फिर गैस पर रखे गर्म दूध में कुटी हुई सारी सामग्री को डाल दीजिए और धीमी आंच पर उबलने दीजिये जब तक दूध आधा हो जाये तब तक उबालिए उसके बाद इसे छान ले आपका हल्दी दूध बनकर तैयार है।

No comments:
Post a Comment